अपराधझारखंड समाचाररांचीराज्य
Trending

Ranchi News:हथियार के बल पर बाइक व मोबाइल लूट,जंगल में वारदात से दहशत

जंगल में वारदात से दहशत

Views: 3
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

Ranchi News:हथियार के बल पर बाइक व मोबाइल लूट,जंगल में वारदात से दहशत

नामकुम (रांची): खरसीदाग ओपी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते दिख रहे हैं। भुसूर-देवगाई सड़क स्थित गेल इंडिया के पास बेड़े टोली जंगल में बुधवार को बाइक सवार चार अपराधियों ने एक व्यक्ति और उसकी महिला रिश्तेदार के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चंदाघासी निवासी राम मुंडा (पिता-रामदास मुंडा) ने ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। राम मुंडा ने बताया कि वह अपनी पल्सर बाइक से एक महिला रिश्तेदार के साथ तुंजू से बड़का टोली जा रहे थे। इसी दौरान बेड़े टोली जंगल के पास शौच के लिए रुके।

इसी बीच एक बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनके पास से एक आईफोन, एक सैमसंग A35 मोबाइल, 200 रुपये नकद और बाइक (नंबर: JH 01DV 7861) लूट ली।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तुपुदाना की ओर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Loading

Ranchi News:हथियार के बल पर बाइक व मोबाइल लूट,जंगल में वारदात से दहशत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button