बरवाडीह में व्यावसायिक संघ चुनाव रोचक,अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष दीपक राज ने भरा नामांकन
मनोज प्रसाद और दीपक राज के बीच सीधा मुकाबला, 30 अगस्त को होगा मतदान


बरवाडीह (लातेहार): प्रखंड में व्यावसायिक संघ के नए गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव को और रोचक बनाते हुए वर्तमान अध्यक्ष दीपक राज ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार क्षेत्र में उनके समर्थन में माहौल भी नजर आया। दीपक राज के चुनाव मैदान में उतरने से अध्यक्ष पद की दौड़ अब दिलचस्प हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले मेन रोड स्थित रंगोली हार्डवेयर के संचालक मनोज प्रसाद ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के मैदान में होने से व्यापारियों के बीच चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, व्यावसायिक संघ के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए 30 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर व्यवसायियों में काफी उत्साह है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। चुनाव परिणाम के बाद संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
![]()




