लातेहार
Trending
Mahuaadanar News
सोहरपाठ इन्जाए खाड़ पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को दी राहत, ग्रामीणों से मिलकर जाना उनका हालचाल
Views: 1
Read Time:1 Minute, 44 Second
महुआडांड़ (लातेहार)। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भावी जिला परिषद प्रत्याशी मनिना कुजूर ने मानवीय पहल की। शनिवार को उन्होंने सोहरपाठ इन्जाए खाड़ पहुंचकर आदिम जनजाति समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस पहल से ठंड से परेशान परिवारों को राहत मिली।
कंबल वितरण के दौरान मनिना कुजूर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में हो रही परेशानियों की जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कंबल मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने इस पहल के लिए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। समर्थकों ने कंबल वितरण में सहयोग कर सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।
इस मौके पर मनिना कुजूर ने कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।
![]()