Balumath News
प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की सफाई एवं कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी समिति
बैठक में बताया गया कि बालूमाथ में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में बड़ी संख्या में दुकानदारों एवं खरीदारों के पहुंचने के कारण कचरे और गंदगी की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान तथा बाजार परिसर को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी।
बालूमाथ में ग्राम सभा की बैठक संपन्न, बाजार समिति का हुआ गठन; दुकानदारों से वसूला जाएगा 20 रुपये शुल्क
ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाजार में दुकान लगाने वाले प्रत्येक दुकानदार एवं बाजार लगाने वाले व्यक्ति से साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए 20 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इस राशि का उपयोग बाजार की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
इसके साथ ही बाजार के सुचारू संचालन और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए बाजार समिति का गठन किया गया। समिति में नरेश लोहरा को अध्यक्ष, मो. अतीक अंसारी को सचिव तथा मो. मंसूर खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं बालेश्वर साव, त्रिवेणी साव, मो. नौशाद आलम, शिवनाथ ठाकुर और ब्रह्मदेव राम को समिति का सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने बालूमाथ बाजार को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों से बाजार परिसर में गंदगी नहीं फैलाने तथा निर्धारित स्वच्छता व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई।
![]()