ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

डीपीएस पाकुड़ में भव्य अलंकरण समारोह,मयंक बने हेड बॉय और नयनशी बर्मन हेड गर्ल

पाकुड़ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में बुधवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार का स्वागत प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बैज ऑफ ऑनर प्रदान कर किया। वहीं दीनबंधु सेन ने प्रधानाचार्य जेके शर्मा को बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया।

निदेशक अरुणेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोनित नायक ने वैदिक श्लोक का उच्चारण किया। इसके बाद मौमिता सिंह एवं कुमार सौरव के नेतृत्व में विभिन्न सदनों का परिचय एवं विवरण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट कर अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

नव-निर्वाचित छात्र परिषद की घोषणा

डीपीएस पाकुड़ में भव्य अलंकरण समारोह,मयंक बने हेड बॉय और नयनशी बर्मन हेड गर्ल

समारोह में विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों की घोषणा की गई। निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं पट्टी पहनाकर सम्मानित किया। कक्षा 11 कॉमर्स के मयंक दुबे को हेड बॉय, नयनशी बर्मन को हेड गर्ल, आकांक्षा भगत को वाइस हेड गर्ल तथा कक्षा 11 साइंस के रोनित मुखर्जी को वाइस हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके बाद प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा छात्र हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

नेतृत्व से बढ़ता है आत्मविश्वास : निदेशक

विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैज और पट्टी प्राप्त करने वाले छात्र केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। नेतृत्व का अवसर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना है। छात्र परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र नेता अनुशासन, सेवा और उत्कृष्टता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह ने विद्यालय के आदर्श वाक्य “Leaders Today, Changemakers Tomorrow” को सार्थक करते हुए विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा एवं उत्कृष्टता की भावना को मजबूत किया।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button