ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में डॉ. शंभु कुमार को भावभीनी विदाई,रामगढ़ स्थानांतरण पर दी शुभकामनाएं

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

तेनुघाट। अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभु कुमार के रामगढ़ जिले में स्थानांतरण के उपरांत बुधवार को अस्पताल परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार तिवारी सहित नर्स, स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यकाल की सराहना, बेहतर सेवाओं का उल्लेख

विदाई समारोह के दौरान डॉ. बिनोद कुमार तिवारी ने डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे बेहद सहयोगी और कुशल व्यवहार वाले चिकित्सक हैं। उनके कार्यकाल में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव नए स्थान पर भी लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।

अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में डॉ. शंभु कुमार को भावभीनी विदाई,रामगढ़ स्थानांतरण पर दी शुभकामनाएं

साथियों ने दी शुभकामनाएं

अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने भी डॉ. शंभु कुमार के साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर विदाई दी। सभी ने उनके बेहतर भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

डॉ. शंभु कुमार ने जताया आभार

इस मौके पर डॉ. शंभु कुमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तेनुघाट में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने यहां मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अस्पताल के लिपिक सुशील कुमार प्रदीप, नर्स अंजू कुमारी सिन्हा, कर्मचारी रामाशंकर शर्मा, हरे राम प्रसाद, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, राजन कुमार, प्रसाद कुमार, संजय कुमार, शिवकुमार यादव, मोहन यादव, चंदन कुमार, पार्वती देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button