ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संपूर्ण बरवाडीह बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

  • बाजार बंद कराने के बाद सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लेकर शाम को छोड़ा

बरवाडीह संवाददाता। जेपीएससी एवं जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा मंडल बरवाडीह की ओर से संपूर्ण बरवाडीह बंद कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार की दुकानों को बंद कराया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में पार्टी उनके साथ खड़ी है।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संपूर्ण बरवाडीह बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

बाजार बंद कराने के बाद सड़क पर बैठे कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ता बरवाडीह बाजार बंद कराते हुए बस स्टैंड की ओर पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। बाजार बंद कराने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद बरवाडीह प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। भाजपा नेताओं के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को शाम के समय छोड़ दिया गया।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

बंद और प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिप सदस्य बरवाडीह पूर्वी कन्हाई सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, महामंत्री हेमंत कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, मंत्री शिव नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी, कार्यालय मंत्री अमरेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार यादव, आईटी सेल प्रभारी राहुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, दीपक तिवारी, मनोज यादव, हरेराम सिंह, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के मनीष सोनी, समाजसेवी श्यामली शर्मा, नंदेव सिंह, ओम प्रकाश लाल, देवराज तिवारी, विनय चंदेल, दशरथ कुमार, रेणु देवी, अनिशा कुमारी, रिंकी देवी, बिक्की कुमार, सूरज सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button