स्थानीय समाचार

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Views: 49
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला, जब गृहस्वामी गौरव कुमार सिन्हा बुधवार रात रांची से अपने परिवार के साथ घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ है और अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

गौरव कुमार ने बताया कि वे 22 जुलाई को पूरे परिवार के साथ निजी कार्य से रांची गए थे। इस दौरान घर पूरी तरह बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अलमारी सहित अन्य स्थानों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। उनके अनुसार करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 400 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button