स्थानीय समाचार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी कार्यालयों का विधिवत किया शुभारंभ

Views: 700
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

लातेहार:-भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार एवं गारू में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने चुनावी कार्यालयों का विधिवत शुभारंभ किया। लातेहार में रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय और गारू में भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे एवं भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री बंसी यादव ने किया। इस अवसर पर बंसी यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव निकट हैं और पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आदर्श “व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश” है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसी विचारधारा को लेकर कार्य करेंगे।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी कार्यालयों का विधिवत किया शुभारंभ

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी ही चुनाव लड़ती है, न कि व्यक्ति विशेष। भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और वह खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी करता है। कार्यकर्ताओं को मनिका में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

इस मौके पर गारू मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह, मिथिलेश सिंह, मनोज प्रसाद, आदेश चंद्रवंशी, हरिओम प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, छोटू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, मनोज पासवान, बृज किशोर सिंह, ललित पांडे, राजेश प्रसाद, रघुवीर यादव, कोमल खेरवार, उपेंद्र पासवान, प्रमोद प्रसाद, विजय प्रसाद, राम गणेश सिंह, महामंत्री संतोष यादव, जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा मंगल उरांव, सरयू मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनूप कश्यप, रामलाल साव, बीफन सिंह, सत्येंद्र सिंह, शशिभूषण यादव, बलराम यादव, मोहन लाल उरांव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button