झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

झारखंड बंद का बरहरवा में मिला-जुला असर,बाजार आंशिक रूप से रहा बंद

Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

कोटालपोखर संवाददाता। जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े छात्र आंदोलन के दौरान रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बुलाए गए झारखंड बंद का साहिबगंज जिले के बरहरवा में मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला।

भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बरहरवा बाजार में बंद कराने निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की। अपील के बाद कुछ समय के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, हालांकि बाजार पूरी तरह बंद नहीं हो सका।

झारखंड बंद का बरहरवा में मिला-जुला असर,बाजार आंशिक रूप से रहा बंद

बंद के बावजूद शहर में जनजीवन सामान्य रहा। स्टेशन चौक, पतना चौक, रेलवे फाटक, मेन रोड और राजमहल रोड सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुबह से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एसआई सुदामा सिंह और एएसआई राजनाथ साव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने संभाल रखी थी।

इस दौरान भाजपा नेता कुशमाकर तिवारी, रमेश सिंह, संजीव गुप्ता, तारक घोष, अमित भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button