ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
बरवाडीह रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत


बरवाडीह: बरवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप खुरा मिडिल स्कूल के पास पोल संख्या 260/26 के निकट रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक दुधारू जर्सी गाय की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाय के शरीर के तीन टुकड़े हो गए।घटना की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और संबंधित रेलवे अधिकारियों को दे दी गई है।
मृत गाय लाल-भूरे रंग की बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गाय के मालिक की पहचान नहीं हो सकी थी और उसकी तलाश जारी थी।घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य गायों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास मवेशियों की आवाजाही रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
![]()




