झारखंड समाचारगोमिया

धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध हो जाता है : डॉ. लंबोदर महतो

Views: 81
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध हो जाता है : डॉ. लंबोदर महतो

गैरवाडीह गांव में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन

गोमिया। गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत अंबा टोला गैरवाडीह गांव में 24 से 28 अप्रैल तक श्री श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान पूजा-अर्चना, परिक्रमा तथा धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन जगत गुरु वनांचल पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल आचार्य जी महाराज द्वारा राम कथा का प्रवचन दिया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने फीता काटकर किया।

डॉ. महतो ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन के बीच कुछ समय धार्मिक कार्यों और अनुष्ठानों में लगाना चाहिए, इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

भक्ति जागरण की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की सफलता में महायज्ञ पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button