केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलें पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

नई दिल्ली:झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आज नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा , केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किये।
इस दौरान झारखंड की विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से खूंटी शहर में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
श्री मुंड़ा ने आशा जताया कि इस पहल से खूंटी सहित आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।
![]()




