स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

लातेहार प्रखंड के डेमू पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लातेहार प्रखंड के डेमू पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

लातेहार:- प्रखंड के डेमू पंचायत में बुधवार को आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी दिया l साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण सरकार की योजनाओं का लाभ स्वयं ले साथ ही दूसरों को लाभ लेने के लिए प्रेरित करें l
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, मुखिया द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से देते हुए ग्रामीणों को पंचायत स्तरीय आयोजित शिविर का लाभ उठाने की बात कही गई।
कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सोना सबरन धोती – साड़ी योजना आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

लातेहार प्रखंड के डेमू पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन


इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए, इसमें विभिन्न आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से 05 लाभुकों के बीच जॉब कार्ड ,02 लाभुकों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 05 छात्र–छात्राओं के बीच स्कूल यूनिफॉर्म
04 छात्राओं के बीच साईकिल के लिए स्वीकृति पत्र , फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत हड़िया- दारु बेचने वाली 2 महिलाओं को अन्य रोजगार से जोड़ा गया। 05 लाभुकों के बीच जॉब कार्, 10 लाभुकों को पौधा, 05 लाभुकों के बीच बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत स्वीकृति पत्र, 10 लाभुको के बीच धोती-साड़ी, 01 लाभुक के बीच सर्वजन पेंशन योजना, 19 जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्वजन पेंशन योजना,
सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button