सोरला गांव हमले में फरार पांच आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा,30 दिनों में सरेंडर का निर्देश

पाकुड़ संवाददाता, पाकुड़िया:
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सोरला गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने आरोपियों को 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहटी थाना क्षेत्र के नईमुद्दीन मौला, जहीर शेख, खैरुल शेख, निपेल शेख और इकबाल शेख के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि इस मामले में कुछ नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इस कार्रवाई के दौरान एसआई रामप्रताप सिंह, एएसआई चंद्रानंद ठाकुर, नलहटी थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम मौजूद रही।
![]()




