ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार में जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

लातेहार: शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) उमेश कुमार सिन्हा के स्थानांतरण के अवसर पर जिला संयुक्त सहकारिता सभागार, लातेहार में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कार्यालय के कर्मियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

लातेहार में जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री उमेश कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल में सहकारिता विभाग के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल, सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में सुदर्शन प्रसाद, सतेंद्र कुमार, इभा कुमारी, ओसिम मुर्मू, संतोष कुमार, अमित, खुशबू, सतीश, रितिक ध्रुव, सरताज, जोगीलाल जी सहित एमपीसीएस के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button