झारखंडगढ़वास्थानीय समाचार
गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार धुरकी पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जाकरुकता अभियान


गुलाम मोहम्मद
गढ़वा:- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धुरकी थाना प्रभारी सोनु प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य पथ से सड़क सुरक्षा के लिए मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चला कर बिना हेलमेट के चल रहे पांच मोटरसाइकिल को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई कि गइ।इस सम्बन्ध में धुरकी पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए आम जनों कि चिंता पुलिस की है इस लिए धुरकी पुलिस प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक के लिए पोस्टर भी चपकाया बिना हिलीमेंट के मोटरसाइकिल नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों कि पालन करने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला कर मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रेषित कर रही है।
![]()



