स्थानीय समाचार

महुआडांड़ में विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला

महुआडांड़ में विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला

महुआडांड़ (लातेहार)। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया।

जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी), हेलमेट और सीट बेल्ट के पालन की जांच की गई। जिन लोगों के पास जरूरी कागजात नहीं मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ मौके पर ही ई-चालान जारी कर कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर रोड इंजीनियर ऋषि राज ने मौके पर ही ई-चालान की प्रक्रिया पूरी की। अभियान के दौरान कुल 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही कई वाहन चालकों को भविष्य में हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने की सलाह दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक की तरह सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button