स्थानीय समाचार
राजमहल में विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति की बैठक,14 दिसंबर को गीता जयंती पर शौर्य दिवस मनाने का निर्णय


बरहरवा/राजमहल। शहर के फेरी घाट स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय में शनिवार को कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 दिसंबर को जिला कार्यालय परिसर में गीता जयंती के अवसर पर शौर्य दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद 12:30 बजे से जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुखों का तीन शिफ्ट में अभ्यास वर्ग संचालित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तथा इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर अजय कुमार साहा, शत्रुघ्न पोद्दार, आशुतोष साहा, अमित साहा, संतोष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()




