ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपलामू

पलामू में 320 किलो गांजा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार; ट्रक में बनाया गया था गुप्त तहखाना

Views: 60
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

पलामू (संवाददाता):

पलामू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम गांजा से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में ट्रक चालक राजेश यादव, निवासी मदनपुर (छतरपुर), को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गांजा उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते झारखंड लाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद क्षेत्र में एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला और थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त तहखाने से 10 बोरों में पैक 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए ट्रक में मॉडिफिकेशन कर तहखाना बनाया था और उसके ऊपर केबल रख दिए थे, ताकि किसी को शक न हो।

पलामू में 320 किलो गांजा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार; ट्रक में बनाया गया था गुप्त तहखाना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चालक राजेश यादव को बिहार सीमा पर ट्रक सौंपा गया था और उसे छतरपुर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई है।

हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच और छापेमारी जारी रखे हुए है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button