स्थानीय समाचार

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: दो कमरों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित

Views: 47
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: दो कमरों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित

सतबरवा (पलामू):-सतबरवा प्रखंड की धावाडीह पंचायत स्थित अधमनियां टोला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। प्रथम से आठवीं कक्षा तक संचालित इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक के भरोसे 56 नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है। शिक्षकों की भारी कमी और जर्जर भवन के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।

स्थानीय मुखिया रिंकी यादव ने बताया कि विद्यालय की एक शिक्षिका प्रतिनियुक्ति (डिप्टेशन) पर हैं। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रतिनियुक्ति रद्द कर शिक्षिका को पुनः विद्यालय में पदस्थापित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षक शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, जिससे पूरे विद्यालय का संचालन प्रभावित हो रहा है।

समाजसेवी अशोक यादव ने कहा कि विद्यालय में केवल दो कमरों में सभी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जबकि अन्य भवन जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन अतिरिक्त कक्ष (ACR) निर्माण के लिए राशि स्वीकृत और निकासी होने के बावजूद भवन का निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने मांग की कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए या तो भवन निर्माण कराया जाए अथवा राशि की वसूली की जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने सीआरपी सुधीर मिश्रा से मुलाकात कर शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना था कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है।इस पर सीआरपी सुधीर मिश्रा ने आश्वासन दिया कि तीन से चार दिनों के भीतर विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था कर दी जाएगी।

इस दौरान समाजसेवी अशोक कुमार यादव, राजा राम, सेडू उरांव, महेंद्र उरांव, समुद्री देवी, छोटू कुमार, सागर भुइया, गोपेन्द्र भुइया, कमली देवी, बिमला देवी, सुनीता लकड़ा सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button