झारखंडस्थानीय समाचार
झारखंड में दो अधिकारियों पर गिरी गाज


रांची। पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के उपायुक्त की अनुशंसा व राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुमति के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रवानी व निरीक्षक उत्पाद कुमार सत्येंद्र को निलंबित कर दिया है।दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलेगी, जिसे 60 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। दोनों के विरुद्ध लापरवाही की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। पूरा मामला एक अप्रैल को घाटशिला क्षेत्र में जिला पुलिस-प्रशासन की छापेमारी से संबंधित है, जिसमें नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ था।
![]()




