ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़

महेशपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव पाठशाला,त्रुटिरहित सूची बनाने पर जोर

Views: 34
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

कोटालपोखर संवाददाता, पाकुड़:
पाकुड़-महेशपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना था।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) सूची की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही अब तक मैपिंग नहीं हो सके अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

महेशपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव पाठशाला,त्रुटिरहित सूची बनाने पर जोर

अधिकारियों ने उपस्थित बीएलओ एवं बीएलए-2 को निर्देश दिया कि शेष कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं पारदर्शी बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर अमित कुमार, संजय कुमार सिन्हा, डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सौरभ सुमन, अमित आर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने अंत में सभी संबंधित पक्षों से मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सटीक मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button