झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल.

लातेहारः-पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कि है।लातेहार के चंदनडीह ग्राम से तीन साइबर अपराधी आनंद कुमार पिता- पंकज महतो,(20) वर्ष सूलीचद कुमार पे0 श्री महतो (23) वर्ष ग्राम – लक्ष्मीपुर (3) छोटू कुमार पिता- जितन राउत ग्राम गंगटी तीनों थाना बरबिधा जिला शेखपुरा (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एनसीसी आरपी पोर्टल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 संचालित प्रतिबिंब ऐप पर एक साइबर ठगी का मामला प्रकाशित हुआ कि तेलंगाना के एक व्यक्ति सोसाया बनकट सिंह से 3000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी है,

लातेहार पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल.

एवं इस घटना में शामिल साइबर अपराधियों का लोकेशन लातेहार थाना अंतर्गत ग्राम चन्दनडीह है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतोष कुमार मिश्र, लातेहार के नेतृत्व में साईबर सेल लातेहार का सहयोग लेते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। लोकेशन के आधार पर ग्राम चन्दनडीह में एक मकान में छापामारी किया गया। उक्त मकान के किराये में रहने वाले (1) आनंद कुमार उम्र 20 पिता- पकज महतो (2) सूलीचद कुमार उम्र – 23 वर्ष पे 0 श्री महतो दोनों ग्राम लक्ष्मीपुर एवं (3) छोटू कुमार पिता- जितन राउत ग्राम – गगटी तीनों थाना- बरबिधा जिला शेखपुरा (बिहार) के पास से भारी मात्रा में मोबाईल सिम मोबाईल चार्जर, एवं साईबर ठगी में प्रयुक्त संबधित सामान बरामद किया गया जिसके माध्यम से साईबर ठगी किया जाता था। पूछताछ के क्रम में इन साइबर ठगों द्वारा भिन्न-भिन्न मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर केरला लॉटरी टिकट के नाम पर O.T.P की माँग कर साइबर ठगी कि घटना को अंजाम देने कि बात स्वीकार की गयी है।

इस संदर्भ में लातेहार थाना कांड संख्या- 251/23 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है छापामारी दल में
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र,, पु० अ०नि०, गौरव कुमार सिंह ,राज रौशन सिन्हा, मो० शाहरूख, देवानन्द कुमार, साइबर सेल के सुरेश सिंह,बिरेन्द्र कुमार एवं थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button