ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर

Views: 83
0 1
Read Time:2 Minute, 58 Second

डीईओ नयन कुमार ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

कोटालपोखर संवाददाता

कोटालपोखर। प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय, कोटालपोखर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को डीईओ साहिबगंज नयन कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता तथा आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बातचीत कर बेंच-डेस्क की कमी, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, बिजली समस्या एवं शिक्षकों के अभाव के बारे में जानकारी ली। कई छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते देख उन्होंने चिंता जताई।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र मंडल ने बताया कि विद्यालय में पांच विषयों के शिक्षकों की कमी है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

वहीं, छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है तथा शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती। बिजली की समस्या भी लगातार बनी रहती है और कई पंखे खराब हैं, जिससे उमस भरी गर्मी में पढ़ाई करना बेहद कठिन हो जाता है।

प्रभारी और शिक्षकों के बीच मतभेद की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी एवं शिक्षकों के बीच आपसी मतभेद भी चल रहे हैं, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।

डीईओ ने दिया समाधान का भरोसा

निरीक्षण के बाद डीईओ नयन कुमार ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों (विधायक व सांसद) से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर रजिस्टरों की भी जांच की।

Loading

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button