ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

टॉवर पर चढ़ी युवती का अल्टीमेटम: “जब तक मेरा प्यार जेल से नहीं आएगा, मैं नहीं उतरूंगी”

टॉवर पर चढ़ी युवती का अल्टीमेटम: “जब तक मेरा प्यार जेल से नहीं आएगा, मैं नहीं उतरूंगी”

लपनिया (प्रतिनिधि) : ललपनिया के तिलैया गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोनी कुमारी नामक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। युवती का साफ कहना है कि जब तक उसका प्रेमी जेल से रिहा नहीं होगा, वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगी।

तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना तिलैया गांव की है, जहां यह पूरा घटनाक्रम करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। युवती टॉवर के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर बैठी रही, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो लगातार उसे नीचे उतरने की अपील कर रही थी।

चार दिन पुराना है मामला

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला चार दिन पहले से जुड़ा हुआ है। ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का ने युवती को रांची से बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा था। इस मामले में उसका प्रेमी फिलहाल जेल में बंद है। इसी के विरोध में सोनी ने यह कदम उठाया है।

टॉवर पर चढ़ी युवती का अल्टीमेटम: “जब तक मेरा प्यार जेल से नहीं आएगा, मैं नहीं उतरूंगी”

पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने युवती को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने टॉवर के आसपास घेरा बना दिया है और हाई वोल्टेज लाइन से संभावित खतरे को टालने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों और समाजसेवियों से अपील

प्रशासन ने युवती के परिजनों और स्थानीय समाजसेवियों से अपील की है कि वे उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारें। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और किसी भी तरह का कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button