अपराधझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
मनिका थाना पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार


मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
लातेहार: मनिका थाना कांड संख्या 45/26, दिनांक 21 मई 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 352 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन कुमार (उम्र 23 वर्ष), पिता राजकुमार सिंह, ग्राम बड़ी (बड़ी टोला, नौका बांध), थाना मनिका, जिला लातेहार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
![]()




