स्थानीय समाचार

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड़ प्रबंधन विषयक सेमिनार आयोजित

Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second
जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड़ प्रबंधन विषयक सेमिनार आयोजित

मेदिनीनगर/पलामू :- पलामू जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह “जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड़ प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 21 प्रखंडों से आए लगभग 600 किसानों ने भाग लिया। इसके अलावा पैक्स एवं एफपीओ के सचिव, अध्यक्ष तथा सदस्य किसान भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, जल संरक्षण को प्राथमिकता देने तथा सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक फसलों एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा कृषि विशेषज्ञों से नियमित सलाह लेने की भी बात कही। सेमिनार में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य, सिंचाई प्रबंधन तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को सुखाड़ से बचाव, कम पानी में होने वाली खेती तथा फसल सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। उपस्थित किसानों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की बात कही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button