झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

जिले में संचालित “आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम से संबंधित उपायुक्त ने की वारिया अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

जिले में संचालित "आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम से संबंधित उपायुक्त ने की वारिया अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला: आज मंगलवार को देर शाम उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविर के नोडल पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं वीडियो कॉल के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल रहें।जिले में संचालित सरकार आपके द्वार शिविर के सफल क्रियान्वयन एवं अब तक के परिणामों को देखते हुए उपायुक्त ने सभी वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने उनके द्वारा विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में भ्रमण के क्रम में पाए गए कमियों को सभी से साझा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि शिवर में एक हेल्प डेस्क लगाया जाए जहां विभिन्न विभागों के एक कर्मी नियुक्त होंगे जिनके द्वारा शिविर एवं उनके विभाग के विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। साथ ही हेल्प डेस्क में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन फॉर्म भी होंगे जिससे की आम जनों को एक ही स्थान से सभी मुख्य योजनाओं की जानकारी एवं फॉर्म मिल सके। इसके साथ ही शिविर में लगे काउंटर की नंबरिंग करने की भी बात कही। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति जिले के वरीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से शिवरों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सरकार आपके द्वार अंतर्गत लगाए जा रहे शिविर को गंभीरता से लेने का कड़ा निर्देश दिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी संबंधित विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने, आवेदन जेनरेट करने , परिसंपत्ति वितरण करने एवं आम नागरिकों को सरल रूप से योजना की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मिले इसके लिए विभाग अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को इसके लिए निर्देश देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा शिविर में प्राप्त आवेदनों की एंट्री , परिसंपत्ति वितरण एवं ऑन द स्पॉट सहायता से संबंधित सभी जानकारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री कराने की बात कही।

इस दौरान बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने हेल्प डेस्क बनाने से संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार शिविर में परिसंपत्ति वितरण एवं आवेदन प्राप्ति के अलावा लोगों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सही जानकारी देना सबसे महत्वपूर्ण है।

बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता ने शिवर में आ रहे गुरुजी क्रेडिट कार्ड से संबंधित कम आवेदनों की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग को जिले के विभिन्न कॉलेज एवं उच्च विद्यालयों में जाकर उक्त योजना से संबंधित फॉर्म जेनरेट करने की सलाह दी।

उपायुक्त ने कहा कि आगे के शिविरों में अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी सभी वरीय अधिकारियों की है। उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल वितरण योजना, केसीसी आदि जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ देने एवं आवेदन प्राप्त करने को कहा।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर,परियोजना निदेशक PD ITDA, नज़ारत उप समाहर्ता,डीसीएलआर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिले परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button