दुर्घटनागोमियाब्रेकिंग न्यूज़
आईईएल मुख्य सड़क पर हादसा, महिला की मौत; वाहन चालक की पहचान
Views: 154
Read Time:1 Minute, 17 Second
गोमिया, (प्रतिनिधि)
— आईईएल मुख्य सड़क रेकसेंटर के पास शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के हाथबजवा निवासी दशमी देवी (50) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दशमी देवी आस-पास के क्षेत्र में घूम-घूमकर काम करती थीं। शुक्रवार रात काम खत्म कर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक नीरज कुमार की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मामले की हर पहलू से जांच की मांग की है।
![]()




