ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़
कोटालपोखर में जवाई षष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया गया

कोटालपोखर (संवाददाता):
क्षेत्र में शनिवार को जवाई षष्ठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंगाली समुदाय के लोग नए-नए वस्त्र पहनकर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

जवाई षष्ठी के अवसर पर महिलाएं और परिवार के सदस्य बरगद के पेड़ के नीचे एकत्रित हुए, जहां फल, अक्षत, मिष्ठान और दूर्वा अर्पित कर विधिवत पूजा की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से कथा श्रवण किया गया और भगवान से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पर्व को लेकर सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा। घरों और पूजा स्थलों पर विशेष तैयारियां देखी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
![]()




