स्थानीय समाचार

मेदिनीनगर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर खाद्य पदार्थ नष्ट

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
मेदिनीनगर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर खाद्य पदार्थ नष्ट

पलामू:- पलामू जिले में मंगलवार एवं बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मेदिनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेड़मा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, बेलावाटिका चौक एवं गांधी मैदान रोड स्थित गोलगप्पे (गुपचुप) एवं अन्य फास्ट फूड के ठेलों एवं दुकानों की जांच की गई।

जांच के क्रम में गोलगप्पे के मसालों, विशेषकर चोखा एवं चटनी में औद्योगिक रंगों के उपयोग की पुष्टि हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान मास्क, एप्रन एवं ग्लव्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ जार का ही इस्तेमाल करें।

कुल 30 गोलगप्पे एवं अन्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में संजय ठाकुर एवं राजू रंजन कुमार शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button