ब्रेकिंग न्यूज़लातेहारस्थानीय समाचार

सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास रंग लाए, बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु एनओसी जारी

Views: 94
0 0
Read Time:4 Minute, 42 Second
सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास रंग लाए, बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु एनओसी जारी
कालीचरण सिंह सांसद चतरा. सुनील सिंह, शाखा सचिव ईसीआरकेयू

बरवाडीह को मिली बड़ी शैक्षणिक सौगात, केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ

बरवाडीह । चतरा सांसद कालीचरण सिंह के अथक प्रयास और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप बरवाडीह क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद मंडल द्वारा बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया है। इससे वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों, रेल कर्मियों एवं अभिभावकों में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर है। रेल कर्मचारियों की इस मांग को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह भी लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने दर्जनों बार धनबाद रेल मंडल की पीएनएम बैठकों में इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। वहीं कई अवसरों पर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को मांगपत्र सौंपकर बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी थी। स्थानीय पत्रकारों ने भी इस जनहितकारी मांग को अखबारों और समाचार माध्यमों के जरिए लगातार उठाने का काम किया।

रेल कर्मचारियों और क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ

केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने आवश्यक सहयोग देने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को रेलवे के मौजूदा भवन में संचालित किए जाने की तैयारी की गई है। साथ ही भवन, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बरवाडीह जैसे दूरस्थ क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रेल कर्मचारियों ने सांसद कालीचरण सिंह और शाखा सचिव सुनील सिंह का आभार जताते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में भेजने की मजबूरी काफी हद तक समाप्त होगी।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, कन्हाई सिंह, विनय सिंह, ईश्वरी सिंह, भीम प्रसाद, दीपक तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज यादव, समाजसेवी श्यामली शर्मा, जनता पाल, अतुल सिंह, सतीश यादव, आजसू जिला सचिव बीरेंद्र ठाकुर, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा सहित कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार जताया है। सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि बरवाडीह क्षेत्र लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सौगात की प्रतीक्षा कर रहा था। सांसद कालीचरण सिंह के सतत प्रयासों से आज यह सपना साकार होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और बरवाडीह के विकास को नई गति मिलेगी।

Loading

सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास रंग लाए, बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु एनओसी जारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button