स्थानीय समाचार

उधवा में चाकू घोंपकर पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया।

Views: 50
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second


बरहरवा संवाददाता।
राधानगर थाना क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत अंतर्गत पहाड़गांव में बीते रविवार की देर रात एक विवाहिता महिला को उनके ही पति ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। खुन से लथपथ विवाहिता को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जार्जिस शेख की पुत्री मोमिना खातून की शादी करीब चार महीने पूर्व बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडांगा (मिर्जापुर) निवासी मोगलु शेख के पुत्र सनीर शेख साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित कर महिला को घर से भगा दिया था। करीब दो महीने से उक्त महिला मायके पहाड़गांव में थी। बीते रात जलसा से करीब ग्यारह बजे अपने एक छोटी बहन के साथ घर पहुंचकर कमरे में सो गई थी। इसी बीच मृतका के पति समेत तीन लोग कमरे में घुसकर मृतका मोमिना बीबी को खींचकर बरामदे में अंधाधुंध चाकू से वार करना शुरू किया। मृतक के बहन के द्वारा हल्ला करने पर घायल अवस्था में मृतक को छोड़कर भाग गया।घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर,घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी व बरहरवा थाना प्रभारी सुमीत कुमार सिंह को आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया। पुलिस टीम ने बीते रात आरोपी पति को बरहरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों के घर में मातम छा गया है।

हत्या मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

मृतका के पिता जार्जिस शेख के बयान पर दामाद सनीर शेख,कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलाशबोना निवासी अजीत शेख एवं एक अज्ञात के विरुद्ध थाना कांड संख्या 137/26 सुसंगत धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित सनीर शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Loading

उधवा में चाकू घोंपकर पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button