स्थानीय समाचार

सतबरवा के आर्यन प्रसाद ने मैट्रिक में 91.40% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Views: 171
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
सतबरवा के आर्यन प्रसाद ने मैट्रिक में 91.40% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

न्यूज़ अप्रैजल प्रतिनिधि सतबरवा

सतबरवा के आर्यन प्रसाद ने मैट्रिक में 91.40% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सतबरवा/पलामू :- झारखंड अधिविद्या परिषद, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सतबरवा प्रखंड के पोंची निवासी आर्यन प्रसाद ने 457 अंक (91.40%) प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी इस सफलता से गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है।

आर्यन प्रसाद ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित मेहनत को देते हुए बताया कि वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे, जिसका परिणाम आज उन्हें मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देना चाहिए।

आर्यन के पिता, पूर्व उपमुखिया कौशल प्रसाद ने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आर्यन की पढ़ाई जारी रहेगी और समय के अनुसार उसे इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाएगी।

आर्यन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button