स्थानीय समाचार

समाजवादी क्रांति के प्रणेता लेनिन को किया गया याद, माकपा ने मनाया लेनिन दिवस

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
समाजवादी क्रांति के प्रणेता लेनिन को किया गया याद, माकपा ने मनाया लेनिन दिवस

बरहरवा संवाददाता,

बरहरवा: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा पूरे झारखंड में लेनिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बरहरवा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाजवादी क्रांति के प्रणेता लेनिन को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि लेनिन ने साम्राज्यवादी युद्ध के दौर में जो रणनीतिक और कार्यनीतिक दिशा तय की, उसकी परिणति सोवियत जनता द्वारा पहली समाजवादी क्रांति के रूप में सामने आई। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहली बार मजदूरों और किसानों की सत्ता स्थापित हुई, जो इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है।

उन्होंने यह भी कहा कि जर्मनी सहित अन्य देशों के सोशल डेमोक्रेटों द्वारा अपने-अपने देशों की साम्राज्यवादी ताकतों का समर्थन करने के कारण वैश्विक स्तर पर संघर्ष और गहराया। लेनिन ने मार्क्सवाद को नई ऊंचाई देते हुए साम्राज्यवाद को पूंजीवाद की अंतिम अवस्था के रूप में परिभाषित किया और 20वीं सदी को क्रांतिकारी बदलाव की सदी बताया।

कार्यक्रम में राज्य सचिवमंडल सदस्य समीर दास ने कहा कि 1990 के दशक के बाद से दुनिया में प्रतिक्रांति का दौर देखा जा रहा है। ऐसे समय में लेनिन के विचार शोषित वर्गों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमल आजाद ने की। इस मौके पर प्रफुल्ल लिंडा, सुधांशु शेखर ने भी अपने विचार रखे, जबकि प्रतीक मिश्र ने लेनिन पर आधारित कविताओं का पाठ किया।

कार्यक्रम में प्रकाश टोप्पो, वीना लिंडा, के.पी. राय, विरेन्द्र कुमार, किशोर चक्रवर्ती, नवीन चौधरी, अमर उरांव, महेश मुंडा, अमन समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

समाजवादी क्रांति के प्रणेता लेनिन को किया गया याद, माकपा ने मनाया लेनिन दिवस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button