लातेहारझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

संदीप उरांव ने नामूदाग पंचायत के कई गांवों का किया भ्रमण

Views: 68
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली, समाधान का दिया आश्वासन

मनिका प्रखंड।
मनिका प्रखंड क्षेत्र के भावी युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी संदीप उरांव ने शनिवार को अपने क्षेत्र में व्यापक भ्रमण करते हुए नामूदाग पंचायत के सड़वाडीह, जानहो, मंधनिया, बरवैया सहित कई गांवों में ग्रामीणों से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र से संबंधित समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

संदीप उरांव ने नामूदाग पंचायत के कई गांवों का किया भ्रमण

भ्रमण के क्रम में संदीप उरांव ने डॉ. कमेश सिंह, सुजीत सिंह एवं नरेश सिंह से भी मुलाकात की और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि—
“क्षेत्र की जो भी समस्याएं हों, बेझिझक हमें बताएं। मैं हर संभव प्रयास करूँगा कि उनका समाधान जल्द से जल्द हो और हमारा क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।”

स्थान-स्थान पर लोगों ने संदीप उरांव का स्वागत किया और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button