स्थानीय समाचार

विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया

विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया

पाकुड़ संवाददाता,
पाकुड जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया मजहरुल उलूम द्वारा विद्यालय चले अभियान के तहत एक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को जागरूक करना है।

अभियान के दौरान नए बच्चों का नामांकन किया गया।साथ ही उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया जो किसी
कारणवश विद्यालय नहीं आ रहे हैं। शिक्षकों द्वारा ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर संपर्क किया गया और उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षक हफीजुल अंसारी,खर्शीट आलम,अब्दुल कयूम शेख एवं सबा करीम महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button