स्थानीय समाचार

पल्हेया पंचायत शिव मंदिर परिसर में शानदार दुगोला कार्यक्रम का आयोजन

पल्हेया पंचायत शिव मंदिर परिसर में शानदार दुगोला कार्यक्रम का आयोजन

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पल्हेया पंचायत शिव मंदिर के परागण में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी एवं विशिष्ट अतिथि पल्हेया पंचायत के मुखिया सुरेश सिंह, नामेश्वर सिंह, कुमार संजय सिंह, अजय सिंह, अवध बिहारी प्रसाद, रघुपाल सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद, समाजसेवी भरदुल सिंह, संजय प्रसाद, भोला प्रसाद, उप-मुखिया पति धर्मेंद्र प्रसाद सहित अन्य गणमान्यों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

रोमांचक चैता दुगोला प्रतियोगिता

सांस्कृतिक संध्या में बच्चन राम (पलामू) और व्यास रामपति व्यास के बीच चैता दुगोला का रोमांचक मुकाबला हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

आपसी भाईचारे का प्रतीक—प्रखंड प्रमुख

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा:

“रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। ऐसे अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
अरविंद प्रसाद, अनुज प्रसाद, कमलेश प्रसाद, कौशलेश प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, विष्णु गुप्ता, ज्ञानचंद प्रजापति, भोला प्रसाद, बागेंद्र पासवान, विकास कुमार, जनार्दन प्रसाद, बुधन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button