झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

सृजनात्मक नारी शक्ति को मिला शौर्य सम्मान

सृजनात्मक नारी शक्ति को मिला शौर्य सम्मान


जमशेदपुर:- वह समय भी आएगा, जब हर लड़की में झांसी की रानी जीवित होगी। हर लड़की लक्ष्मीबाई होगी। उक्त बातें बी डी एस एल की विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर बाला एवं मल्टीमीडिया पत्रकार अंतर बोस ने कहा।वो रविवार की शाम सिदगोड़ा स्थित सभागार में सैन्य मातृशक्ति द्वारा आयोजित ‘शौर्य दिवस सह मातृशक्ति सम्मान समारोह’ को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। गौरतलब हो कि यह आयोजन वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में शहर की मातृशक्ति और तरुणाई के बीच प्रखर जागरण के लिए किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि,सम्मानित सदस्य एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश प्रतिनिधि राजेश पांडे एवं सिद्धनाथ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। । मौके पर लौहनगरी के सभी देशभक्त हिंदुस्तान मित्र मंडल सभागार में एकत्रित हुये।
सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद एक-एक कर विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों ने सभा को संबोधित किया।तत्पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं काव्य रचनाओं ने समा बांध दिया।

मौके पर मौजूद वीर नारियों को अतिथियों द्वारा पुष्पगुछ भेट कर सम्मानित किया गया। 93.5 रेड रेड एफएम से रेडियो जॉकी स्मिता ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को लक्ष्मीबाई के आदशों को आत्मसात करने की जरूरत है।

सृजनात्मक नारी शक्ति को मिला शौर्य सम्मान


सोनारी आर्मी कैंप से कर्नल मानस की धर्मपत्नी डॉक्टर मेघा बंसल एवं पदमाशक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका पदमा कुमारी कानूनी जागरूकता जैसे आयोजनों पर बल दी।


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव मंजुला ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रूबी सिंह ने दी। कवियित्री सोनी सुगंधा ने अपने काव्य से वीरांगना झांसी की रानी को नमन किया। डॉ त्रिपुरा झा ने सभा को संभावित करते हुए हरेक महिला को सशक्त बनने की शिक्षा दी।अंत में संगठन गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


निम्न हुए सम्मानित


•डॉ पुष्कर बाला (बी डी एस एल महिला कॉलेज की विभागाध्यक्ष)
•आर जे स्मिता कुमारी (93.5 रेड एफ एम – रेडियो जॉकी)
•अंतरा बोस (मल्टीमीडिया पत्रकार)
•डॉ मेघा बंसल मानस (आर्मी कैंप सोनारी)
•कवियत्री सोनी सुगंधा (अखिल भारतीय साहित्य परिषद)
•डॉक्टर त्रिपुरा झा (एच ओ डी इग्नू प्रख्यात लेखक)
•पदमा कुमारी (पद्मा शक्ति फाउंडेशन की संस्थापक)


निम्न हुये शामिल।


मौके पर तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक , सैन्य मातृशक्ति ,वीर नारी एवं शहीद परिवार के साथ , दुर्गा वाहिनी से पूनम रेड्डी एंड टीम , सैन्य मातृशक्ति से मंजुला,पूनम,भावना,सविंदर कौर ,रूबी सिंह,कंचन,विनीता,सीमा सिंह,शालिनी सिंह,नीता शर्मा,अनुपमा सिंह,जूली सिंह,संगीता,वीणा,नेहा वर्मा,अंजू सिंह,मुस्कान वर्मा,उर्मिला सिंह,सुनीता सिंह,प्रतिमा , शर्मा, शर्मिला , सुनीता, शकुंतला, रीता मिश्र , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से सिद्धनाथ सिंह, राजेश पाण्डेय, विनय कुमार , जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, उमेश शर्मा, राजीव सिंह, कुंदन कुमार, के एम सिंह, प्रवीण पाण्डेय सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button