स्थानीय समाचार

पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

संवाददाता | पाकुड़: Pakur–Hiranpur मुख्य सड़क पर सोलगाड़िया के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बालू लदे हाईवा और ईंट लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर के बाद वह वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया।

घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए Sadar Hospital Pakur भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button