स्थानीय समाचार

26 अप्रैल को होगी बीएड-एमएड-बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन शुरू

Views: 101
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second
26 अप्रैल को होगी बीएड-एमएड-बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन शुरू

रांची: राज्य के बीएड, एमएड एवं बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन 27 मार्च तक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पूर्व प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह प्रवेश परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग तथा चाईबासा सहित राज्य के प्रमुख शहरों में आयोजित होगी।

परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

कुल सीटों में 85 प्रतिशत पर झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर होगा, जबकि 15 प्रतिशत सीटें ओपन श्रेणी में रहेंगी, जिनमें अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, बशर्ते नामांकन के समय वे आवश्यक अंकों के साथ उत्तीर्ण हों।

परीक्षा के बाद अगले माह परिणाम जारी होने की संभावना है। इसके पश्चात काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी और मई-जून तक संस्थानों में नामांकन होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर (Disclaimer):

यह समाचार/ग्राफिक केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। परीक्षा से संबंधित तिथि, नियम, पात्रता, परीक्षा केंद्र, सीटों का विवरण आदि में परिवर्तन संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग/परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिसूचना अवश्य देखें। किसी भी त्रुटि, परिवर्तन या अद्यतन के लिए प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button