स्थानीय समाचार
घाघरा में फलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, बीडीओ ने दवा खाकर दिया जागरूकता संदेश


रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू,
घाघरा (गुमला): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में फलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं फलेरिया रोधी दवा का सेवन कर आमजन को जागरूक होने और नियमित रूप से दवा लेने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रखंड के 183 आंगनवाड़ी केंद्रों, 27 सब सेंटरों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फलेरिया की दवा खिलाई जा रही है। अभियान के तहत लगभग 1,14,000 लोगों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मौके पर चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुशल एक्का, बीपीएम ज्ञान रंजन, अमित कुमार प्रसाद, अजीत सिंह, राजू उरांव, जीवन राम, यमुना भगत, अजय साहू, नवीन कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
![]()




