स्थानीय समाचार

उपायुक्त ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण

Views: 83
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
उपायुक्त ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण

कोषागार से संबंधित सभी कार्य अद्यतन रखने का दिया निर्देश

पाकुड़।रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोषागार से संबंधित विभिन्न अभिलेखों, रोकड़ बही, स्ट्रांग रूम एवं कार्यालय कक्ष का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी सारती तोपनो ने उपायुक्त को पीएल अकाउंट सहित कोषागार से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोषागार से जुड़े सभी कार्य नियमित रूप से अद्यतन रखे जा रहे हैं तथा वित्तीय अभिलेखों का संधारण नियमानुसार किया जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नॉन-ज्यूडिशियल रजिस्टर, कोर्ट फीस स्टांप रजिस्टर, एडवोकेट वेलफेयर फंड स्टांप रजिस्टर, चेक पंजी, आरडीएस डिवीजन आवंटन व्यय पंजी तथा कोषागार स्थापना रोकड़ बही सहित अन्य बही-खातों का भौतिक सत्यापन किया।

उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पेंशनरों के भुगतान से पूर्व जीवन प्रमाण पत्र का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कोषागार से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विशेष बल दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button