स्थानीय समाचार

टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा, शिक्षकों व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

Views: 102
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा, शिक्षकों व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला),

घाघरा (गुमला)।
टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा के पूर्व प्राचार्य रहे लूटो पनसो निवासी ईश्वर दत्त दुबे के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि श्री दुबे का निधन 24 जनवरी को उनके पैतृक गांव लूटो पनसो में हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री दुबे टाना भगत इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए थे। वे हिंदी विषय के प्रख्यात प्रोफेसर थे।

हिंदी विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में हिंदी साहित्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक व्यवहार कुशल, सरल और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के धनी थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे महाविद्यालय से जुड़े रहे और अपने अनुभव से शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान में सदैव तत्पर रहते थे।

उनकी सेवाओं और योगदान को महाविद्यालय परिवार हमेशा स्मरण करेगा। शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्राचार्य अरशद मोमिन, मोतीलाल साहू, भीखम प्रजापति, विजय भगत, बाबूनाथ भगत, मालती देवी, अनूप शर्मा, पवन साहू सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा, शिक्षकों व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button