स्थानीय समाचार

डालसा सचिव ने प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों का लिया जायजा, पीएलवी को दिए अहम निर्देश

Views: 52
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

लातेहार: जिले में विधिक सहायता सेवाओं को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव शिवम चैरसिया ने शनिवार को बालूमाथ, बारियातू, चंदवा और हेरहंज प्रखंड के विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता की समीक्षा की।

यह निरीक्षण झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने पारा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहें और ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी अधिकारों एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि सहायता केंद्र पर आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा उन्हें समय पर उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

डालसा सचिव ने प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों का लिया जायजा, पीएलवी को दिए अहम निर्देश

सचिव ने केंद्रों में दर्ज मामलों और उनके निष्पादन का रिकॉर्ड अद्यतन रखने पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने पीएलवी से उनके कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विधिक सहायता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और लोगों के लिए सुलभ बनाना है, ताकि जिले का कोई भी नागरिक कानूनी जानकारी या सहायता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button