स्थानीय समाचार
मनिका:पुलिस ने दो मुहान नदी से एक अज्ञात शव किया बरामद

Views: 290
Read Time:1 Minute, 11 Second

लातेहार:- मनिका थाना क्षेत्र के दो मुहान नदी में सोमवार को मनिका पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. सामाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. ग्रामीणों ने मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार को सूचना दी कि दो मुहान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है.
इस सूचना पर थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंचे. उन्होने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा. युवक के शव को नदी के बालू के नीचे छिपा दिया गया था.
क्या कहते हैं मनिका थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने कहा कि शीघ्र ही इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा. उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर ही कुछ स्पष्ट पता चल पायेगा कि हत्या कैसे की गयी है.
![]()




