स्थानीय समाचार

नारायण सेवा समिति द्वारा गर्म कपड़ा जरूरतमंदों को किया गया दान

Views: 283
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
नारायण सेवा समिति द्वारा गर्म कपड़ा जरूरतमंदों को किया गया दान

सतबरवा से दिनेश कुमार यादव की रिर्पोट:-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड के नारायण सेवा समिति अध्यक्ष निर्दोष कुमार लगातार गरीबों का मदद सेवा भाव से दान देने का काम कर रहे हैं। कहा गया है की दान देने से हमेशा जीवन में नई शक्ति मिलती है। वहीं जीवन के दोष भी दूर होते हैं।अन्नदान, वस्त्रदान , विद्यादान, और धनदान ये सारे दान इंसान को पुण्य का भागी बनाते हैं। किसी भी वस्तु का दान करने से मन को सांप्रदायिक शक्ति मिलती है।हर तरह के लगाव और भाव को छोड़ने की शुरुआत दान क्षमा से ही होती है।नारायण सेवा समिति विगत कई वर्षों से सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों, गांव में लगातार अपना सेवा देते आ रही है। इसी बीच आज सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत ग्राम ठेमी,भुइयां समाज के बीच में नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को साड़ी, धोती वस्त्र का वितरण किया गया।नारायण सेवा समिति ट्रस्ट को 1000 बच्चों का कपड़ा रोटरी स्कूल चैनपुर डाल्टनगंज के प्रिंसिपल श्रीमान अशलेष कुमार पांडे और मिस रितूल मुस्कान के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।मौके पर अध्यक्ष निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा, बिहारी प्रसाद शिक्षक, अभिषेक कुमार सोनी, ग्राम ठेमी के मनदीप भुइयां ,लाल बिहारी भुइयां ,बैद्यनाथ गुठल, भोला भुइयां मुख्य रूप से उपस्थित थेl

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button