झारखंडस्थानीय समाचार

स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Views: 99
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पाकुड़।पाकुड़ जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से हुआ, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान प्यादापुर (महुआडांगा) निवासी मृदुल चंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि मृदुल अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं स्थानीय दुकानदारों ने दुमका–पाकुड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बाजार की दुकानें बंद करा दीं और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button