स्थानीय समाचार

साइबर ठगी का शिकार हुए पारा शिक्षक,छह बार में 46,500 रुपये की अवैध निकासी

Views: 99
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
साइबर ठगी का शिकार हुए पारा शिक्षक,छह बार में 46,500 रुपये की अवैध निकासी

बरहरवा: राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिम प्राणपुर पंचायत स्थित बोरक टोला के एक पारा शिक्षक के एसबीआई खाते से अलग-अलग छह बार में कुल 46,500 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने सोमवार को थाना एवं बैंक में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का फिंगरप्रिंट या ओटीपी किसी को नहीं दिया, इसके बावजूद विभिन्न तिथियों में उनके खाते से राशि निकाल ली गई। शिक्षक के अनुसार बैंक द्वारा सिर्फ खाता स्टेटमेंट उपलब्ध कराया गया, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि निकासी कहां से और किसके द्वारा की गई।

अभियुक्तों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित ने राधानगर थाना और बैंक शाखा प्रबंधक को आवेदन सौंपा है।

इस संबंध में एसबीआई उधवा के शाखा प्रबंधक अजित सुमन ने बताया कि ग्राहक की शिकायत प्राप्त होते ही सभी छह संदिग्ध AEPS निकासी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवैध निकासी किस तरीके से हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button